रविवार, 29 मार्च 2020

विदेश से लौटे हरियाणा के '200 गायब'

राजेश कुमार चौधरी


चंडीगढ़। विदेशों से लौटे यात्रियों ने हरियाणा सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों की वजह से है, जो विदेश से हरियाणा लौटने के बाद ‘गायब’ हो गए। अभी तक 11 हजार से अधिक यात्री प्रदेश में लौटे हैं, इनमें से 200 गायब हैं। अब सरकार ने संबंधित जिलों की पुलिस को इन लोगों को ढूंढ़ने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 20 केस पॉजिटिव हैं। इन पॉजिटिव केस में अधिकांश वे हैं, जो खुद विदेश से लौटे हैं या फिर वे हैं, जो इनके सीधे संपर्क में आए हैं। तीसरी स्टेज का एक भी केस अभी तक सामने नहीं आया है।


लगभग 11 हजार लोग ऐसे हैं, जो राज्य सरकार की निगरानी में हैं। इन व्यक्तियों की हर रोज हाजिरी लगाई जा रही है, ताकि कोई क्वारंटीन अवधि के दौरान फरार न हो सके। ले रहा हूं दैनिक रिपोर्ट : विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘क्वारंटीन किए लोगों को जिलावार बांटा गया है। सभी जिलों के एसपी और पुलिस आयुक्तों की जवाबदेही तय की है।’ विज ने कहा कि क्वारंटीन में रखे गए लोगों की डेली रिपोर्ट ले रहे हैं। विज ने स्वीकार किया कि संभव है कि गायब हो चुके 200 लोगों ने अपने नाम-पते भी गलत लिखवाए हों। उन्होंने कहा कि पंजाब में 90 हजार से अधिक एनआरआई आए हैं। इनमें से काफी लापता हैं। उनके हरियाणा में घुसने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ढाई लाख मास्क का आर्डर : विज का कहना है कि एचएलएल को ढाई लाख एन-95 मॉस्क का आर्डर दिया है। 10 हजार मॉस्क की सप्लाई हो चुकी है। बाकी भी जल्द ही आने की उम्मीद है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...