शुक्रवार, 20 मार्च 2020

थाना अध्यक्ष से लिपटकर रोए लोग

थानाध्यक्ष के काम की मुरीद थी जनता, हुआ तबादला तो लिपट कर रो पड़े लोग


नागेश त्रिपाठी फतेहपुर


सम्मान के साथ दी गयी विदाई, एसओ अर्जुन सिंह की कार को लोगों ने खुद धक्का लगाया


फतेहपुर। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी रहती है लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं, जो अपने काम से लोगों के दिल में जगह बनाने में सफल रहते हैं। ऐसे पुलिस ऑफिसर का जब तबादला होता है तो पता चलता है कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कई थानेदार को इधर से उधर किया है उसी में धाता एसओ रहे अर्जुन सिंह का तबादला इंस्पेक्टर एसओजी प्रभारी  प्रथम में हुआ है। बृहस्पतिवार को जब थानेदार अर्जुन सिंह अपना थाना छोड़ कर जाने लगे तो क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ जमा हो गयी। लोग उनसे लिपट कर रोने लगे। जाते समय लोगों ने खुद कार का धक्का लगा कर सम्मान के साथ विदाई दी आपको बता दें अर्जुन सिंह अपने मधुर व्यवहार व लोगों से अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं। धाता थाने में लगभग दो साल तक एसओ रहने के दौरान उन्होंने अपराध में भारी अंकुश लगायासाथ ही पीडि़तों की हर संभव मदद की थी जिसके चलते ही स्थानीय लोगों से लेकर थाने के पुलिसकर्मियों में उन्हें बहुत पसंद करने लगे थे। धाता एसओ बनने के बाद उन्होंने अपराध रोकने की गुड़ वर्क करने की बहुत शौक रहती थी सभी को थाना में आधारभूत सुविधाए दिलायी थी। बहुचर्चित खड़सेडवा हत्याकांड  का 20 दिन के अंदर ही खुलासा करने में सफलता पायी थी जिससे जनता भी बहुत खुश हुए थे। एसओ रहे अर्जुन सिंह उस समय भी चर्चा में आये थे जब एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली अंतर गत भारी मात्रा में गांजा आदि पकड़ा था जनपद में हर दम गुड़ वर्क की  सुर्खियों में छाए रहते थे गुरुवार को ट्रांसफर के बाद स्थानीय लोगों ने सम्मान के साथ अर्जुन  को थाने से विदाई दी है। पहले उन्हें माला पहनाया गया था और फिर मिठाई खिलायी गयी। इसके बाद लोग गले मिल कर रो पड़े थे। अंत में जब वह थाने से जाने लगे से लोगों ने सम्मान जताते हुए उनकी कार को धक्का भी दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...