बुधवार, 18 मार्च 2020

सीतापुर जेल में बंद आजम को खतरा

सीतापुर। जिला जेल में बंद सपा सांसद आजम खां से मिलने आए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि, उनकी (आजम खां) बैरक में सांप निकलते हैं। गंदगी इतनी है , आजम को कोरोना हो सकता है। जेल में उन्हें अब तक बी श्रेणी की सुविधाएं नहीं दी गई है। उनको तनहाई में रखा गया है।


 जो काम नहीं होना चाहिए, वो सब उनके साथ हो रहा है। आजम खां को जेल भेजने के सवाल पर उनका कहना था कि, मुसलमानों को डराने के लिए उन्हें (आजम खां) जेल भेजा गया है। उन्होंने ये भी कहा कि, जब से सरकार बनी है। मुस्लिम विरोधी काम ही किया जा रहा है। जबकि देश की आजादी में जितना हाथ हिंदुओं का था, उतना मुसलमानों का भी। सपा सांसद से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी मुलाकात की। सरकार कोरोना वायरस के बारे में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, प्रदेश सरकार कोरोना से भी खराब है। हम लोगों में कोरोना का भय इसलिए नहीं है क्योंकि हम चौकन्ना हैं। और वैसे भी सरकार हम लोगों को पहले से ही चौंकाना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने विकास के नाम पर 300 से अधिक सीटें जीतने का दावा भी किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...