मंगलवार, 31 मार्च 2020

सीमा सील करने से प्रवासियों को दिक्कत

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली/कैराना। कोरोना संक्रमण महामारी के चलते पूरे देश को लाॅक डाउन किया गया है। लाॅक डाउन के बाद अन्य प्रदेशों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों का आना जारी था। गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद सभी राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया हैं। प्रवासियों के आने पर पुलिस प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया हैं। वहीं सीमा सील होने से प्रवासी मजदूर परेशान नजर आऐ । कोरोना संक्रमण महामारी रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च से पूरे देश में 21 दिन के लिए लाॅक डाउन कर दिया था। वही लाॅक डाउन के बाद अन्य प्रदेशों में फैक्ट्री बंद हो गई थी। जिसके बाद वहां पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर सड़क पर आ खड़े हुए। जिनका यूपी हरियाणा बॉर्डर से 3 दिन से लगातार आना जारी था। वही प्रवासी मजदूरों के आवागमन के कारण कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए लाॅक डाउन के छठे दिन गृह मंत्रालय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की सीमाओं को सील करने के आदेश दे दिए थे। सोमवार को कैराना स्थित यूपी हरियाणा बॉर्डर को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह सील कर दिया हैं। अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को पुलिस प्रशासन ने आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया हैं। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि यूपी हरियाणा बॉर्डर को सील कर दिया गया है। जिस प्रदेश में प्रवासी मजदूर हैं वें वहीं रहें राज्य सरकार द्वारा उनके खाने पीने व रहने की व्यवस्था की जा रही हैं। वही सीमा सील होने के बाद यमुना ब्रिज पर खड़े कुछ प्रवासी परेशान नजर आएं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल तय किया गया हैं, लेकिन अब पुलिस उनको आगे जाने नहीं दे रही हैं। उनके लिए खाने-पीने व रहने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...