मंगलवार, 3 मार्च 2020

सभी भारतीय बिना भेदभाव हिंदूः मोहन

नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून पर विवाद मचा हुआ है। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के सभी मुस्लिमो समेत सभी समुदाय के लोगों से भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की अवधारणा पेश की है। मोहन भागवत ने भाषण के दौरान कहा कि भारतीय स्वयंसेवक संघ यह मानता है कि भारत में रहने वाले लोग लोगों के पूर्वज बिना किसी धर्म, जाति, भाषा व प्रांत के भेदभाव के हिंदू है। अगर भारत अपना स्वभाव बदलता है तो वह पाकिस्तान बन जाएगा। भारत की विविधता में एकता के सिद्धांत के अलावा एकता की विविधता की बात भी मोहन भागवत ने कही। मोहन भागवत ने कहा कि 1857 के समय देश को आजाद कर आते वक्त देश के महापुरुषों ने ऐसी ही भारत की कल्पना की थी। भागवत ने कहा कि संघ में सभी समुदाय के लोग आते हैं। यहां मुस्लिम भी काफी संख्या में हैं, सभी मुसलमानों को हम सबके समान मानते है। और यहां तक कि जो व्यक्ति स्वयं को हिंदू नहीं मानता है उसके प्रति भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सद्भावना रखता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...