गुरुवार, 5 मार्च 2020

राष्ट्रपतिः 6 बच्चे पैदा करने की अपील

कैरेकस। भयंकर आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपने देश की महिलाओं से 6 बच्चे पैदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर आपको देश के लिए छह लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें, जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए। निकोलस मादुरो ने महिलाओं से अपील की कि सभी देश की आबादी को बढ़ाए। इस अपील के पीछे राष्ट्रपति का मकसद वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।


गौरतलब है, हालिया वर्षों में आर्थिक संकट के चलते वेनेज़ुएला से लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। इससे देश कई मुश्किलों से जूझ रहा है। यही कारण है कि मादुरो ने वेनेजुएला को मजबूत बनाने के लिए यह अपील की है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति की इस अपील के सामने आते ही उनकी आलोचना भी होने लगी है। इन लोगों का कहना है कि देश पहले ही भोजन, कपड़े और स्वास्थ्य देखभाल के संकट से जूझ रहा है। युवा लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले एक समूह सीईसीओडीएपी के संस्थापक ऑस्कर मिस्ले ने कहा कि देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए महिलाओं को छह बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना देश के राष्ट्रपति की और से गैरजिम्मेदाराना रवैया, वो भी ऐसे देश के लिए जो बच्चों को उनकी जिंदगी की गारंटी नहीं देता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...