शनिवार, 28 मार्च 2020

पुलिस से मारपीट,15 के खिलाफ केस

बृज बिहारी दुबे


संभल। भारत में कोराना वायरस के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया है। यूपी के संभल ज़िले के एक गांव में एक दुकान पर लोगों को इकट्ठा होने से मना करने पर पुलिस के सिपाहियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई जिससे एक सिपाही घायल हो गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बहजोई के कोतवाल रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के चितनपुर गांव में लॉकडाउन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो सिपाही विनय कुमार और आदेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। एक दुकान पर भीड़ जुटी देख सिपाहियों ने लोगों को इकट्ठा होने से मना किया। सिंह के अनुसार, कुछ लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद उनके और सिपाहियों के बीच कहा सुनी हो गई। इस बीच, ग्रामीणों ने सिपाहियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया जिसमे एक सिपाही विनय कुमार घायल हो गया। उन्होंने बताया कि विनय कुमार को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। सिंह ने बताया कि इस मामले में आरिफ, यासीन सहित सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 50
उत्तर प्रदेश में 7 और नए मामले आने के बाद अब तक 50 मरीज कोरोना से संक्रमित (50 Patient COVID-19 Positive) पाए गए हैं। यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सात नए मामलों में नोएडा में 4, गाजियाबाद में 2 और आगरा में एक नए मामले सामने आए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...