रविवार, 22 मार्च 2020

पीडाः 24 घंटे में 793 लोगों की मौत

रोम। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित छह करोड़ की आबादी वाले इटली में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, इटली में बीते 24 घंटे में 793 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दिन में होने वाली मौतों में यह अब तक का सर्वाधिक उछाल 19.6 फीसद दर्ज किया गया है। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो इटली में इस वायरस से 4,825 लोगों की मौत हो चुकी है। कल भी इटली में एक ही दिन में 627 लोगों की मौत हो गई थी। इटली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 47,021से बढ़कर 53,578 हजार हो गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आई लगभग पूरी दुनिया में कफ्र्यू जैसे हालात हो गए हैं। कई देशों ने इस महामारी की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने के साथ ही अपने यहां विदेशी नागरिकों के आने पर रोक लगा दी है। सीमाएं सील कर दी गई हैं। उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इसके चलते कई देशों में सड़कें सूनी हो गई और बाजार बंद हो गए। करीब एक अरब लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। विश्व के 185 देशों में फैल चुका यह खतरनाक वायरस अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। दो लाख 75 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं।स्पेन में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क का बुरा हाल और वह कोरोना वायरस के संक्रमण का केंद्र बनते जा रहे है अब तक वहां पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से निपटने के लिए अमेरिकी संसद में दो ट्रिलियन डॉलर (करीब 140 लाख करोड़ रुपये) के पैकेज पर चर्चा चल रही है।


इटली में सबसे ज्यादा मौतें


इस वैश्विक महामारी ने पूरे विश्व में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बड़ी आबादी की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। स्कूल और कारोबार बंद हो गए और लाखों लोग घरों से काम करने को विवश हैं। जबकि बहुतों की आजीविका तक छिन गई है। एक अनुमान के अनुसार, करीब 35 देशों में 90 करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर की मानें तो इटली में संक्रमण की दर में 13.9 फीसद का उछाल और दर्ज किया गया है।
ईरान में मरने वालों की संख्या डेढ़ हजार के पार


ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या डेढ़ हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मुल्क में 123 और पीडि़तों ने दम तोड़ दिया। इसे लेकर मरने वालों का आंकड़ा 1,556 हो गया है। 966 लोग और संक्रमित पाए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...