बुधवार, 25 मार्च 2020

पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था की लड़ाई

नई दिल्ली। भारत ब्रिटेन, फ्रांस को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। अमेरिका के शोध संस्थान वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आत्मनिर्भर बनने की पूर्व की नीति से भारत अब आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत 2940 अरब डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।


ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2830 अरब डॉलर है, जबकि फ्रांस का 2710 अरब डॉलर है। क्रय शक्ति समता के आधार पर भारत का जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है। यह जापान तथा जर्मनी से आगे है। भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है। यह अमेरिका में प्रति व्यक्ति 62,794 डॉलर है। हालांकि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ है। उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया गया और विदेशी व्यापार एवं निवेश पर पर नियंत्रण कम किया है। इसके साथ ही सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...