रविवार, 29 मार्च 2020

नगर मंत्री ने गरीबों को खिलाया भोजन

अतुल त्यागी जिला प्रभारी, प्रवीण कुमार रिपोर्टर पिलखुआ, रिंकू सैनी रिपोर्टर 


भाजपा नगर मंत्री ने गरीबों को खिलाया भोजन 


हापुड़। लॉक डाउन के पांचवें दिन भाजपा के नगर मंत्री अमित त्यागी के नेतृत्व में आम जनमानस को खाने की व्यवस्था की गई। अमित त्यागी ने बताया कि उनके द्वारा आज स्वर्ग आश्रम रोड, केशव नगर में मजदूरों व बेलदार ओ को खाना दिया गया दोमीयी पर साईं मंदिर वह बुलंदशहर रोड पर स्थित मोती कॉलोनी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों को खाना वितरित किया गया। अमित त्यागी ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेश अनुसार उनके द्वारा यह व्यवस्था कि गयी हैं। शीर्ष नेतृत्व ने कहा है कि  भाजपा कार्यकर्ता अपने  अपने खर्चों पर जो हो सके वह व्यवस्था करें कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे  उन्हीं के आदेश अनुसार उनके द्वारा ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके घरों में वास्तव में खाने की व्यवस्था नहीं है। उन लोगों को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा खाने का बंदोबस्त किया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ अमित कुमार द्विवेदी, सोनू शर्मा, जगन्नाथ सिंह, विकास कुमार व भाजपा के  अनेकों नेता उपस्थित रहे। खाना पाकर लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया तथा कहा कि वे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के आभारी रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...