सोमवार, 16 मार्च 2020

मुंबई में ग्रुप टूर पर लगाई पाबंदी

मुंबई। महाराष्ट्र में एक के बाद एक कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आते जा रहे हैं। सोमवार को 5 ताजा मामले सामने आने के साथ ही राज्य में COVID19 के पीड़ितों की संख्या 38 पहुंच गई है। इनमें से 3 केस मुंबई, 1 नवी मुंबई और 1 यवतमाल का है। इसके साथ ही भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 116 हो गए हैं। यवतमाल के डीएम एमडी सिंह ने बताया कि जिले में एक और शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह हाल में ही दुबई से लौटा है। इस बीच राज्य सरकार पहले ही कोरोना से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर कदम उठा रही है। दरअसल, भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं। राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अब तक पुणे में आए हैं लेकिन धीरे-धीरे मुंबई में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती दिख रही है, जिससे सरकार और प्रशासन चिंतित है। मुंबई पुलिस ने पहले ही धारा 144 लागू करते हुए ग्रुप टूर करने पर पाबंदी लगा दी है। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री ने भी शूटिंग बंद करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 16, मुंबई में 8, नागपुर में 4, रायगढ़, नवी मुंबई और यवतमाल में 3, कल्याण, औरंगाबाद, अहमदनगर, ठाणे में 1 मरीज पाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...