रविवार, 8 मार्च 2020

महिलाओं की अद्भुत उपलब्धियों का जश्न

अखिलेश जायसवाल


नई दिल्ली। पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब हम महिलाओं की अद्भुत सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और जेंडर इक्वालिटी की दिशा में अधिक प्रगति के लिए अभियान भी चलाते हैं।


युनाइटेड नेशन्स ने 8 मार्च 1975 को महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी, लेकिन उससे पहले 1909 में ही इसे मनाने की कवायद शुरू कर दी गई थी। 1909 में अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया गया था। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चयन किया था। 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूनाइटेड नेशन जेनरल असेंबली) ने सदस्य देशों को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में घोषित करने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं रूसी महिलाओं ने पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाते हुए पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया था। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां की थीं। 2014 तक यह 100 से अधिक देशों में मनाया गया और 25 से अधिक दिनों में ऑफिशियल हॉलीडे बना दिया गया था।


इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल ने डूडल वीडियो अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर समर्पित किया है। अब पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे जोश -ओ-खरोश के साथ मनाया जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...