मंगलवार, 3 मार्च 2020

किसान बदहाली पर कांग्रेस का धरना

 भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। तहसील प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन। 6 फरवरी से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व अजय कुमार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आदेशानुसार हर बिंदुओं पर किसानों की समस्याओं को लेकर उनके समाधान हेतु जिला अधिकारी शामली को ज्ञापन दिया गया। उत्तर प्रदेश का किसान मंदी के कारण बेहाल है। आज उनकी फसल का वाजिब दाम उन्हें नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने दावा किया था कि आज किसान भूखा मर रहा है किसान को गन्ने का भुगतान भी 14 दिन के अंदर करने का वादा किया था। लेकिन आज तक किसान का पूर्ण रूप से भुगतान नहीं हो पाया है। किसान भूखा मर रहा है और किसानों के बच्चे स्कूल से जाने के लिए भी टाइम पर अपनी फीस जमा नहीं करा पाते है। शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि वह कर्ज माफी माफ करें बिजली का बिल माफ करें। गांव-गांव गौशाला दे गन्ने का पूरा भुगतान मिले धान खरीद हाथों-हाथ होनी चाहिए। सूखा ओलावृष्टि बारिश के कारण किसानों को नुकसान का मुआवजा सरकार द्वारा मिलना चाहिए। गेहूं खरीद हाथों-हाथ हो आवारा पशुओं के लिए किसान की फसल पशुओं द्वारा जो खराब की जा रही है। उसका मुआवजा उत्तर प्रदेश सरकार दें इस मौके पर हरेंद्र मलिक शाम लाल शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी रामकिशोर पर्चा देशबंधु मित्तल राकेश शर्मा नूर हसन हाशिम अंसारी धर्मेंद्र कंबोज राजीव कुमार धीरज दीपक सैनी अनुज गौतम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...