शनिवार, 28 मार्च 2020

कर्नाटक में संक्रमितो की संख्या 74

बेंगलुरू। कर्नाटक में 10 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे प्रदेश में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। इसकी जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दिया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, “अब तक कोरोना वायरस के 74 मामलों की पुष्टि की गई है जिसमें तीन मौतें हुई हैं और पांच को ठीक कर छुट्टी दे दी गई है।”


कर्नाटक के 65वां पॉजिटिव मामला उत्तर कन्नड़ की एक 54 वर्षीय महिला का है। यह महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव की पत्नी है जो दुबई से 18 मार्च को मुंबई के रास्ते भारत लौटा था। 65 वर्षीय व्यक्ति की 28 वर्षीय बेटी को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।


इसी तरह, उनकी दूसरी बेटी जो 23 वर्षीय महिला है उसे भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। इसे राज्य के 67वें मामले के रूप में देखा गया इसके बाद, बेंगलुरू के एक 21 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया जो हाल ही में लंदन से लौटा था। वह 17 मार्च को भारत आया था। 25 वां मामला बेंगलुरू के 51 वर्षीय व्यक्ति का था जो 13 मार्च को लंदन से लौटा था।


19 वें मामले के संपर्क में आए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के हिंदूपुर का एक 23 वर्षीय व्यक्ति 69वें मामले के रूप में पॉजिटिव पाया गया। 19 वां मामला चिक्कबल्लापुरा के 31 वर्षीय व्यक्ति का थो 14 मार्च को मक्का, सऊदी अरब से भारत लौटा था।


कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को कोरना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा “अप्रिय समाचार का अग्रदूत बनना मुश्किल होता है, लेकिन जानकारी देकर तैयारी की जा रही है।


श्रीनगर में आज कोरोना के सात और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उनमें से चार का पहले से ही कोरोना पॉजिटिव धार्मिक समूह के साथ निकट संपर्क का इतिहास है, अन्य तीनों का जम्मू-कश्मीर से बाहर की यात्रा का इतिहास है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।”


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...