शुक्रवार, 6 मार्च 2020

'जश्न-ए-अदब' का नौवां संस्करण

नई दिल्ली। कविता उत्सव ‘जश्न-ए-अदब’ अपने नौवें संस्करण के साथ राजधानी में अपनी वापसी के लिए तैयार है। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने वाले इस समारोह का आयोजन 20 से 22 मार्च (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) तक लोधी मार्ग में स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होगा।


कविता, संगीत, नृत्य, नाटक और साहित्य के क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित भारतीय कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों से इस महोत्सव में भारत की महान सांस्कृतिक विरासत के जश्न का मनाया जाएगा। सम्मेलन में मुशायरा, कवि सम्मेलन, दास्तानगोई, कव्वाली, गजल, शास्त्रीय नृत्य, सूफी गायकी, कला और किताबों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।


समारोह में पद्मभूषण शारदा सिन्हा (लोकगीत गायिका), पद्मश्री प्राध्यापक अशोक चक्रधर (कवि), राहत इंदौरी (शायर और गीतकार), सौरभ शुक्ला (बॉलीवुड अभिनेता), कैसर खालिद आईपीएस (महाराष्ट्र के पुलिस महानिरीक्षक), अभिज्ञान प्रकाश (पत्रकार), कुमुद मिश्रा (बॉलीवुड अभिनेता), यशपाल शर्मा (बॉलीवुड अभिनेता और थिएटर कलाकार), राजपाल यादव (बॉलीवुड अभिनेता), सूफी ब्रदर्स-हमसार हयात निजामी और अथर हयात निजामी, विधा लाल (कथक नर्तक), आरजे रौनक, आरजे नावेद, इरशाद कामिल (कवि और गीतकार) और रंजीत चौहान (जश्न-ए-अदब के संस्थापक और मशहूर शायर) शामिल होंगे।


यह आयोजन 20 से 22 मार्च तक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सुबह दस बजे से रात के दस बजे तक होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...