शनिवार, 14 मार्च 2020

जनता की बदहाली का जिम्मेदार कौन ?

जनता की बदहाली का जिम्मेदार कौन 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जनपद की लोनी विधानसभा, तहसील, नगर पालिका और विकास खंड जैसी उपलब्धियां प्राप्त होने के बाद, क्षेत्र की जनता बदहाल जीवन जीने को विवश है।
 नगरीय और विधानसभा क्षेत्र स्थित बस्तियों एवं कालोनियों में निवास करने वाली जनता की समस्याओं की लंबी फेहरिस्त है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रास्ते, साफ-सफाई, जलजमाव, पेयजल, बिजली के पोल, आवागमन और जल निकासी आदि जैसी प्रमुख सुविधाओं की राह देखते-देखते कई लोगों की आंखें पथरा गई है। लेकिन क्षेत्र की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। कोई भी जनता की समस्या के विषय में गंभीरता सेे कार्य नहीं कर रहा है। जिसके लिए किसी की सफाई की जरूरत नहीं है। क्योंकि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता ही नहीं होती है। जनता के हित साधने में व्यस्त प्रतिनिधियों की वास्तविकता साफ-साफ  देखी जा सकती है। जनता को इतनी पीड़ा देने के पीछे आखिर क्या कारण है ? स्थानीय जनप्रतिनिधियों या सरकार के नुमाइंदों की इसके पीछे क्या मंशा है ?
 बहरहाल, जनता की अपेक्षा और विश्वास का खुलेआम कत्ल किया जा रहा है। सांसद, विधायक और चेयरमैन सभी सत्ताधारी पक्ष से होने के बावजूद क्षेत्र की बदहाली सभी को सोचने के लिए मजबूर कर रही है। जीवन रेखा के रूप में स्थित दिल्ली-सहारनपुर अंंतर्र्राज्यीय राजमार्ग की दुर्दशा स्थानीय जनप्रतिनिधित्व की दूरगामी सोच एवं उदारता का सजीव उदाहरण है। लाखों लोगों का नित्य आवागमन, व्यापार का आधार, क्षेत्रीय विकास और भविष्य निर्माण का पुस्ट संकेत है। लंबे समय से जनता को इस प्रकार की यातनाएं सहन करने के, कारण और कारकों का अंत क्यों नहीं हो पा रहा है? हीन भावना से ओत-प्रोत कमजोर जनप्रतिनिधित्व इसका कारण हो सकता है। या फिर जनता को मूर्ख समझने की गलतफहमी पाली गई है। समस्याओं के अंबर से यह बात तो स्पष्ट होती है कि जनता की बदहाली का कारण कमजोर नेतृत्व है। जनता की पीड़ा को समझने की शक्ति का अभाव है। क्षेत्र की जनता से दिखावा तो है लेकिन लगाव नहीं है।
बात केवल जनप्रतिनिधित्व तक ही सीमित नहीं है। जनपद की प्रशासकीय भीड़ भी मूक-बधिर बनकर सारा तमाशा देख रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...