गुरुवार, 5 मार्च 2020

डीसीपी की हत्या करने का था प्रयास

नई दिल्ली। 24 फरवरी को चांद बाग में हुई हिंसा का एक वीडियो सामने आया है। इस पॉइंट को डीसीपी अमित शर्मा लीड कर रहे थे, उनके साथ बहुत कम संख्या में पुलिस बल था। सीएए का विरोध कर रहे लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया था। वीडियो में महिलाएं भी पथराव करती दिख रही हैं। हमला कर रही भीड़ के बीच पुलिस कर्मी फंस जाते हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावर भीड़ ने डीसीपी अमित शर्मा को बुरी तरह से पीटा था और उन्हें बचाने के प्रयास में हवलदार रतनलाल शहीद हो गए थे।


देखिये कैसे कांस्टेबल रतनलाल जी को मारा गया, घेर कर, पत्थरों से। इसी भीड़ ने DCP अमित शर्मा जी की हत्या की कोशिश की। इन औरतों को देखिये और इनके वहशीपन को देखिये।ये चांद बाग में CAA विरोधी प्रदर्शन करने वाली औरतें और आदमी हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक 531 एफआईआर दर्ज की हैं, इसमें 47 केस आर्म्स एक्ट में दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक 1647 लोगों को या तो गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया गया है।


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच केवल हत्या के उन मामलों की जांच करेगी जो राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हिंसा के बाद दर्ज किए गए थे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक दंगों के वे मामले जो हत्या से जुड़े हैं, उनकी जांच क्राइम ब्रांच का विशेष जांच दल करेगा, बाकी के मामले दिल्ली पुलिस की सामान्य टीमें देखेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...