रविवार, 22 मार्च 2020

बिहारः सड़क-स्टेशनों पर पसरा सन्नाटा

बिहार में जनता कर्फ्यू शुरू, सड़कों और रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह से पसरा सन्नाटा।
                                                                                                                                                                     पटना। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू शरू हो गया। सुबह 7से रात 9 बजे तक घरों में रहकर बिहारवासी कोरोना वायरस को मिटाने का संकल्प लेंगे। इस दौरान ऑटो व सिटी बसें भी नहीं चलेंगी लेकिन दवा की दुकानें खुली रहेंगी। आज के दिन सिर्फ पुलिस प्रशासन और मीडियाकर्मियों की गाड़ियां ही चलेंगी।
8:45 AM: औरंगाबाद, हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा। कटिहार में गेड़ाबाड़ी सड़क एनएच 81 सूना पड़ा।
8:25 AM: जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार की सुबह किशनगंज जिला का ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।
8:10 AM: सुपौल का व्यस्ततम महावीर चौक, सदर अस्पताल पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। एक दो लोग ही नजर आ रहे हैं।
8:00 AM: पटना में भी जनता कर्फ्यू साफ-साफ दिख रहा है। पटना जंक्शन पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है।
7:40 AM: जनता कर्फ्यू का असर बिहार के लगभग हर जिले में दिखने लगा है, जहानाबाद सिवान आरा गोपालगंज समेत लगभग हर जिलों की दुकानें बंद नजर आई, सड़कों पर भी लोग बहुत ही कम अभी तक दिख रहे हैं।
7:00 AM - कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू शरू हो गया। यह रात नौ बजे तक जारी रहेगा। 19 मार्च को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में इसकी अपील की थी।
6:40 AM - जनता कर्फ्यू से ठीक पहले पीएम मोदी की अपील जनता कर्फ्यू से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा।


राजीव रंजन कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...