गुरुवार, 26 मार्च 2020

भाजपाः जरूरी पूर्ति के लिए फोन करें

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान आम नागरिकों एवं जरूरतमंदों की सहायता हेतु एक वालिंटियर हेल्प लाइन टीम का गठन किया है। यह टीम भोजन सहित अन्य आपातकालीन जरूरतों की पूर्ति हेतु हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।



ये हैं भाजपा की टीम व उनके मोबाइल नंबर
गठित टीम में लेखराज अग्रवाल विजय मार्ग 7000721500, विनोद हर्ष मायापुर 9406090493, मंजूषा भगत फुंदुरडिहारी 9340150378, मनोज गुप्ता नावापारा 9826171391, संजय सोनी सत्तीपारा 9826184946, दीपक सिंह तोमर नमनाकला 9826384173, विकास पाण्डेय बौरीपारा 9826305168, वेदप्रकाश शर्मा पटपरीया 9826133078, जफर खान गोधनपुर 9826196624, विकास गुप्ता महामाया रोड 9826172478़,विपिन पाण्डेय गांधीनगर 9009536523, शानु कश्यप सदर रोड़ 9575192551, वेदांत तिवारी जय स्तम्भ चौक 7000751698, संजीव वर्मा डीसी रोड 6265207660, अंशुल श्रीवास्तव दर्रीपारा 9685596111, अनीश सिंह केनाबांध 75665192551, संजीव वर्मा ब्रम्हरोड 7999904977, भूपेश यादव केदारपुर 7987208738, हर्ष जायसवाल बौरीपारा 9826645485, सर्वेश तिवारी दर्रीपारा 9826175363, कृष्णा सोनी जोडा पीपल 7000672544,वीर सोनी मायापुर 8962675667, दिव्यांशु केशरी सदर रोड 7987326077 व गोल्डी छाबडा बनारस रोड 9826601501 को सम्मिलित किया गया है। जरूरतमंद लोगों के आग्रह है कि आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की जरूरत होने पर उक्त व्यक्तियों के मोबाइल नंबर पर मदद हेतु संपर्क करे सकते हैं।


पार्षदों को भी मदद के लिए गए हैं निर्देश
भाजपा ने नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के समस्त पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों को सजग रहकर अपने-अपने वार्डों में मुस्तैदी से जरूरतमंदों को हरसंभव मदद करने को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा पार्टी द्वारा सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों को अपने अपने मण्डलों में टीम गठित कर जरूरतमंदों की सेवा हेतु तत्पर रहने को कहा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...