बुधवार, 4 मार्च 2020

भाजपा पार्टी पर लगाया खतरनाक आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर से सियासी बवाल शुरू हो गया है। आधी रात को कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर 8 विधायकों को गुरुग्राम के एक लग्जरी होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया और कमलनाथ सरकार पर संकट मंडराने लगा। कांग्रेस ने बीजेपी पर कमलनाथ सरकार को गिराने की कोशिश करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का भी आरोप जड़ा। इसके बाद कांग्रेस हरकत में आई और आधी रात को विधायकों को गुरुग्राम के होटल से निकालकर राहत की सांस ली।


इससे पहले आजतक से बातचीत में मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के 8 विधायकों को गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में बंधक बना रखा है। इनमें से 4 विधायक कांग्रेस पार्टी, 2 विधायक बहुजन समाज पार्टी और एक विधायक समाजवादी पार्टी से हैं, जबकि एक विधायक निर्दलीय है।


मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोट ने यह भी आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी और मंत्री जयवर्धन सिंह होटल पहुंच चुके हैं, लेकिन उनको विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। होटल में रखे गए विधायकों की निगरानी के लिए हरियाणा पुलिस को लगाया गया है। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोट भी इन आठों विधायकों से मिलने के लिए गुरुग्राम के आईटीसी होटल के लिए निकल पड़े।


कमलनाथ के मंत्री बोले- बड़ी मुश्किल से विधायकों को होटल से निकाला


इसके बाद आधी रात को ही कांग्रेस पार्टी अलर्ट हो गई और विधायकों से संपर्क किया जाने लगा। कुछ देर बाद मध्य प्रदेश के मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक रमाबाई के साथ गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल से बाहर निकले। इसके बाद जयवर्धन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारे विधायकों को बड़ी रकम का ऑफर देकर खरीद रही थी। हालांकि हमने अपने विधायकों को होटल से बाहर निकाल लिया है। अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर कोई खतरा नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...