सोमवार, 2 मार्च 2020

आरएलडी का जिला कार्यालय पर धरना

अलीगढ। भारी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानो को देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और किसानो के नुकसान की भरपाई की मांग की। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा।


रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में रालोद ने भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानो की हुई फसल बर्बादी की भारपाई के लिए किसानो को मुआवजा देने की मांग की | रालोद ने जिले की प्रत्येक तहसील के गाँवों का निरीक्षण तत्काल करवाकर नुकसान के हिसाब से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की। रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि आवारा पशुओं से पहले से ही किसान की फसल बर्बाद हो रही है , भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसान को बर्बाद कर दिया है | फसलों को बहुत नुकसान हुआ है | उन्होंने कहा कि किसानो की बर्बाद फसल का निरीक्षण करवाकर तत्काल साहत्य राशि देनी चाहिए | उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल विशेष अभियान चलकर किसानो की मदद करनी चाहिए | रालोद जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी और डॉ हरचरण सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानो से अच्छे दिनों का वायदा किया था लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं किया | उन्होंने कहा कि किसानो का बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है लेकिन भाजपा के विधायक और प्रशासन मदद नहीं कर रहा | उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल विशेष अभियान चलकर किसानो की मदद करनी चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...