रविवार, 22 मार्च 2020

लॉक डाउन 'संपादकीय'

'लॉकडाउन'    'संपादकीय'
नीति में साइरस और चाइनीज वायरस पूरी दुनिया पर संकट उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं। कोरोना वायरस कोविड-19 विश्व के 168 देशों में प्रति व्यक्ति को संकट में डाल दिया है। 3 लाख से अधिक लोगों का संक्रमण मृत्यु के द्वार पर कहां तक चलेगा? इसका संभवत: किसी को कोई भी अनुमान नहीं है। समस्या की विकरालता से जनमानस हतप्रभ है। 'डब्ल्यूएचओ' ने सर्कुलर जारी कर कहा, युवा वर्ग सतर्कता बरतें। युवा वर्ग को विषय को गंभीरता से लेने की जरूरत है। व्यवस्था परिवर्तन की नीतियां भी इसका एक कारण हो सकता है। ज्यादातर राष्ट्र डिजिटल पर निर्धारित प्रति व्यक्ति कनेक्टिविटी पर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन देश में व्यवस्था प्रतिस्थापित करने का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। जिसके कारण अनावश्यक संपर्क साधना एक विवशता है। 'संयुक्त राष्ट्र अमेरिका' इसी नीति के तहत अपनी संप्रभुता स्थापित करने का कार्य कर रहा है। अमेरिका एक विकसित राष्ट्र है। भारतीय व्यवस्था बदलते हुए दौर से गुजर रही है। ऐसी अवस्था में वायरस से बचाव हम सभी का नैतिक और मौलिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित में निर्णय लिए हैं। लेकिन प्रशासन कालाबाजारी की लूट पर नियंत्रण नहीं पा रहा है।
 राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड के 70 जनपदों में लॉकडाउन किया गया है। इसलिए अपने आप को सुरक्षित रखिए, आप संक्रमण को रोकने में सहयोग करेंगे। साधारण जीवन शैली इसमें आपकी सहायता करेगी। आप अपने घरों में अधिक समय बिताएं। कुछ ही समय के पश्चात, वायरस बढते तापमान में शून्य विलीन हो जाएगा।



राधेश्याम  'निर्भय पुत्र'


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...