गुरुवार, 5 मार्च 2020

200 करोड़ के अकाउंट को हैक किया

राणा ओबराय

200 करोड़ के टाटा संस अकॉउंट को हैक करने के आरोपी गिरफ्तार!

मुंबई। टाटा संस के 200 करोड़ वाले एफडी अकाऊंट को हैक करने से चंद मिनट पहले ही पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से 9 मोबाइल, एक टैबलेट और हैक किए जाने वाले खाते की स्टेटमेंट मिली है। आरोपियों के नाम तसलीम अंसारी, अनंत घोष, नसीम सिद्दीकी, गुंजीव बरय्या, सरोज चौधरी, सतीश गुप्ता और आनंद नलावडे हैं। आरोपियों में इंडसइंड बैंक का कर्मचारी भी है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों में से नसीम मास्टरमाइंड है। इसी ने टाटा संस के अकाउंट को टारगेट किया था और प्‍लानिंग का रोडमैप तैयार किया है। बताया जा रहा है कि ये हैकर्स टाटा संस के अकाउंट को हैक कर तीन किस्तों में करीब 200 करोड़ रुपये निकालने की फिराक में थे। इस पैसे को नागालैंड में एक खाते में ट्रांसफर करने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक नगालैंड के जिस शख्स के खाते में अमाउंट ट्रांसफर करना था, उसे 20 फीसदी कमीशन भी देने का वादा था। सभी आरोपी नालासोपारा के एक मॉल के पार्किंग लॉट से पकड़े गए। सातों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और 511 (ऐसे अपराध जिनमें जेल की सजा का प्रावधान होता है), इनके तहत केस दर्ज किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...