शुक्रवार, 27 मार्च 2020

1 लाख का दान, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस से निपटने में सरकार के साथ साथ उद्योगपति, खिलाड़ी और हर खासोआम आदमी अपने अपने तरीके से लगा है। इस बीच मदद के नाम पर क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा काम किया कि लोगों के साथ साथ अपने फैंस के गुस्से का शिकार हो गए।
दरअसल, कोरोनावायरस जैसी आपदा से निपटने के लिए देश के अमीर तबके ने अपने खजाने खोल दिये हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस आपदा के पीड़ितों के लिए पचास लाख की रकम देने का ऐलान किया है तो कई उद्योगपतियों ने करोड़ों की मदद दे डाली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मदद के नाम पर शर्मनाक कारनामा किया है।
धोनी ने पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक लाख रुपये दान देने की घोषणा की। उनकी इस आर्थिक मदद की घोषणा के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए। लोगों ने धोनी को सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाई।  फैंस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सालाना 800 करोड़ रुपये कमाने वाले धोनी मदद के नाम पर सिर्फ एक लाख रुपये की मदद कर भद्दा मजाक कर रहे हैं। इससे बेहतर था कि वो मदद ही नहीं करते। धोनी इस शर्मनाक कारनामे की वजह से सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुन रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...