गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

व्यापार मंडल की प्रथम बैठक आयोजित

देहरादून। संयुक्त व्यापार मंडल, उत्तराखंड की प्रथम बैठक आयोजित की गई। जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राघवेंद्र सिंह चंदेल, रविंद्र सिंह आनंद प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल की अध्यक्षता में निम्न महानुभावों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सरदार गुलजार सिंह, कोटद्वार महासचिव संजय मित्तल, कोटद्वार उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गुसाईं को बनाया गया। साथ ही प्रदेश सचिव के पद पर सुधीर कपूर, हरीश गुलाटी, अशोक ग्रोवर और मनीष शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश प्रवक्ता रोहित छाबड़ा को नियुक्त किया तो प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर आशीष जदली को जिम्मेदारी सौंपी गई। पौड़ी जिलाध्यक्ष के पद पर राजकुमार नागपाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलबीर सिंह कलेर, वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन सिंह चौहान को आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने जय व्यापारी, जय व्यापार, व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...