शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

'विज्ञान दिवस' पर एकेडमी में प्रदर्शनी

मडावरा में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपजिलाधिकारी के.के. सिंह, छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी। 
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सी.वी. रमन एजुकेशन एकेडेमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन



मड़ावरा (ललितपुर)। सी.वी. रमन एजुकेशन एकेडेमी मड़ावरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवसपर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिको ने विज्ञान के मॉडल (क्रिया शील/ अक्रिया शील ) प्रस्तुत किये। डॉ. सी.वी. रमन को रमन प्रभाव की खोज करने के उपलक्ष्य में नोबेल पुरुष्कार से नवाजा गया था तथा इसी खोज को यादगार बनाने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है | 
विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी मडावरा के.के. सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन व गया, फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहनपाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विज्ञान दिवस का सूक्ष्म परिचय दिया | छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार किये गये जिसकी सभी ने प्रशंसा की व् उनसे प्रश्न भी किये | कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र जैन (आ.श्रीविद्यासागर स्कूल) एवं संजली जैन द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। विज्ञान क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता (विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान) का आयोजन भी किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की | मॉडल प्रतियोगिता में राजदीप एंड ग्रुप का लाई-फाई मॉडल प्रथम, कृष्णा एवं ग्रुप का वाटर पम्प द्वितीय एवं अर्पित दीक्षित का प्रदूषण मॉडल तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार साइंस क्विज में हर्षित (समूह) ने प्रथम, रिशिका (समूह) ने द्वितीय एवं ईशा (समूह) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसजीवन प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, अध्यापकों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान आलोक दुबे सहायक विकास अधिकारी, अमित श्रीवास्तव, मुकुंद प्रताप सिंह, मनोहर, मु. जाकिर मंसूरी, विजय सिंह सेंगर, कृष्ण कान्त त्रिपाठी, शदीपक सोनी, के.के पाण्डेय, प्रकाश राय, अभय प्रताप सिंह, पंकज सेन, शंकर सिंह, श्रीमती आशा, श्रीमती रहनुमा, विजय कुमार (के डी पब्लिक स्कूल), महेश चंद जैन, राम सिंह यादव, प्रियंका सोनी, गोलू यादव आदि प्रमुख रहे | 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुमित विश्वास एवं पुष्पेन्द्र सिंह यादव द्वारा विज्ञान दिवस के महत्व पर चर्चा की एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के स्टाफ मे मुस्कान जैन, अंजलि जैन, पूनम कुशवाहा, रावसाहब यादव, अनुराग तिवारी, महेंद्र पाल, रिषिका, प्रीति साहू, पूजा जोशी , मोहिनी साहू, करिश्मा ठाकुर, वेदिका, पलक जैन, टीना जैन, कविता तिवारी, प्रांजल, लखन यादव, रामबाबू , साहब, नंदराम, हरपाल, गौरव प्रताप सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, मोहित सिंह पूर्व छात्र सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


 माखनलाल कुशवाहा की रिपोट


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...