गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर कोरोना का असर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस चीन के बाद अब दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। अब इस वायरस का असर टेक इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। चीन के बाद दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे का असर टेक्नॉलजी इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। इस वायरस की वजह से बार्सिलोना में होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2020 भी कैंसल करना पड़ गया। MWC (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) इवेंट 24 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित होना था। दरअसल, कोरोना वायरस के खतरे के कारण इस इवेंट में एक के बाद एक कई दिग्गज कंपनियों ने आने से मना कर दिया था, जिसके बाद GSM असोसिएशन ने इस साल के इवेंट को कैंसल करने का फैसला किया है।


जनिेए क्या है मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन हर साल फरवरी में स्पेन के बार्सिलोना में होता है। यह दुनिया में टेलिकॉम सेक्टर का सबसे बड़ा इवेंट है। स्पॉन्सर्स सहित कई बड़ी और छोटी कंपनियां पहले से ही इस इवेंट में हिस्सा नहीं लेने का एलान कर चुकी हैं। हाल ही में वोडाफोन ने भी कहा था कि 'कंपनी कोरोना वायरस से जुड़ी रिपोर्ट्स की निगरानी कर रही है। कंपनी ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से हाल में जारी हुई चेतावनी को देखने के बाद इस साल MWC में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।' इससे पहले नोकिया, HMD ग्लोबल, LG, वीवो, सोनी, ऐमजॉन, टानला सलूशंस और कुछ अन्य कंपनियां MWC से हटने की घोषणा कर चुकी थीं। इस टेक इवेंट में 1 लाख से ज्यादा विजिटर्स आने वाले थे, जिनमें चीन के 5000 से 6000 विजिटर्स शामिल होते।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...