रविवार, 2 फ़रवरी 2020

तंजानिया के चर्च में भगदड़, 20 की मौत

किलिमंजारो। तंजानिया की एक चर्च में भगदड़ की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार इस भगदड़ में 20 लोगों की मौत होगई है। स्थानीय अधिकारी ने इस आशय की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां किलिमंजारो पहाड़ की ढलान पर स्थित मोशी नामक शहर के करीब स्थित स्टेडियम में सैंकड़ों लोग इकट्ठा थे। इस दौरान 'पवित्र तेल' से अभिषेक लेने के लिए लोगों में होड़ दिखी, जिस कारण यहां भगदड़ मच गई। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार मोसी जिला कमिश्नर किप्पी वारिओबा ने बताया कि  घटना में 20 लोग मारे गए और 16 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि  मारे गए लोगों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।


वारिओबा ने कहा, पवित्र तेल लेने के लिए जब जा रहे लोग दौड़ने लगे इसी दौरान भगदड़ मची। अधिकारियों का मानना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई। माना जा रहा है कि कुछ और लोगों की मौत हो सकती है। प्रशासन फिलहाल स्थिति का आकलन कर रहा है। बता दें बीते कुछ सालों के भीतर तंजानिया में ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां कुछ लोग जादुई तरीके से गरीबी दूर करने का दावा करते हैं और लोग लोग उनके झांसे में आ जाते हैं।


तेल को छूने के लिए दौड़ी भीड़
तंजानिया में ‘अराइज एंड शाइन’ मंत्रालय के लोकप्रिय धर्म प्रचारक बोनिफेस म्वामपोसा की अगुवाई में शनिवार दोपहर को हुई प्रार्थना सभा में यह भगदड़ मची। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि भगदड़ उस समय मची, जब म्वामपोसा ने प्रार्थना सभा के दौरान ‘पवित्र तेल’ जमीन पर डाला। ऐसा माना जाता है कि यह तेल बीमारियों का इलाज करता है। लोगों की भीड़ अपनी बीमारी के उपचार की उम्मीद में इस तेल को छूने के लिए दौड़ी।


प्रत्यक्षदर्शी जेनिफर तेमू ने बताया कि म्वामपोसा ने ‘पवित्र तेल’ जमीन पर डाला। अन्य प्रत्यक्षदर्शी पीटर किलेवो ने कहा, ‘तेल को छूने की कोशिश में दर्जनों लोग तत्काल गिर गए और भीड़ में कुचले जाने से कुछ लोगों की मौत हो गई। हमने 20 मृतकों की गिनती की है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...