गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

सोच ही मानवता का आधार : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोच किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आइना होता है। अच्छी सोच किसी व्यक्ति को महान बनाती है और बुरी सोच उसके पतन की भी वजह बनती है। गुरुवार को यहां के चौक स्थित श्री कोनेश्वर महादेव मंदिर के नवीनीत परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सकारात्मक सोच का व्यक्ति लोककल्याण का माध्यम बन कर लोगों की आस्था को सम्मान दे सकता है और खुद भी सम्मान पा सकता है। जबकि नकारात्मक सोच समाज में अव्यवस्था और अराजकता का कारण भी बनती है। धर्मशास्त्रों में भी ये बातें कही गई हैं। सोच ही किसी मनुष्य के व्यक्तित्व का आइना होती है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का उल्लेख पुराणों में भी है। लक्ष्मण के साथ भी इसका संबंध है। ऐसे में इस मंदिर की अहमियत त्रेता युग से है। उन्होंने मंदिर के पौराणिक परंपरा को भव्य और नया स्वरूप प्रदान करने के लिए गोपल जी टंडन और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंदिर निर्माण के साथ उसकी साफ-सफाई भी जरूरी है। यहां इस चीज का भरपूर खयाल रखा गया है। अन्य धार्मिक स्थानों पर भी ऐसी ही व्यवस्था होनी चाहिए। यहां ज्योतिर्लिंग में जो भी जलाभिषेक या दुग्धाभिषेक होगा, उसे भूगर्भ तक ले जाने की पूरी व्यवस्था की गई है। फूल समेत अन्य पूजा सामग्री के उचित निस्तारण और प्रसंस्करण की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का अनुसरण कर शहरी जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आस्था आतंकवाद और अलगाववाद का परवाह नहीं करती। आतंकी हमले की आशंका के बावजूद लोग अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। सावन में बम-बम करते जब लाखों की संख्या में शिवभक्त निकलते हैं तो आतंकवाद गायब हो जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म और कुछ नहीं, सिर्फ और सिर्फ कर्तव्य है। ऐसा कर्तव्य जो देश एवं समाज के हित में हो। देश सुरक्षित और समृद्ध रहेगा तो हम भी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...