शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

रेप पीड़िता से 5 ने किया गैंगरेप

उन्नाव। शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। यहां गैंगरेप पीड़िता से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गयी है और तीन लोग फरार है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलवाने के बहाने पांच लोगों ने महिला के साथ दरिंदगी की। महिला ने सभी आरोपियों पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना जिले के बांगरमऊ थाने की है।


घटनाक्रम के बारे में महिला ने बताया कि 10 दिसंबर 2012 को उसकी शादी हुई। 13 अक्तूबर 2017 को पति ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने के लिए जहरीला पदार्थ खिला दिया था पर वह किसी तरह बच गई। उसने पति समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस पति को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।


पीड़िता का आरोप है कि इस घटना में न्याय दिलाने के बहाने नवराज सिंह, अनूप सिंह, दिलीप यादव, विश्व नारायण मिश्र व सतीश कुमार ने उससे कहा कि 20 दिन के अंदर न्याय दिला देंगे। पांचों ने उससे 6000 रुपए लिए और सादे कागजात पर अंगूठा लगवा लिया। आरोप है कि पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने 19 फरवरी को पांचों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी।


एसपी विक्रांतवीर का कहना है कि आरोपी महिला की पैरवी कर रहे थे। महिला ने उनके खिलाफ गैंगरेप की शिकायत की थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। दो को पकड़ लिया गया है बाकी भी जल्द पकड़े जाएंगे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...