रविवार, 2 फ़रवरी 2020

पार्टी निर्माण की ओर, डगर नहीं आसान

राणा ओबराय

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर नई पार्टी बंनाने की और अग्रसर,परन्तु डगर नही आसान!

चण्डीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने करनाल में एक प्रेस वार्ता में बताया कि वह आगामी 16 तारीख को जन्मदिन के अवसर पर नई पार्टी बनाएंगे। प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनाने का प्रयास करेंगे। अशोक तंवर कांग्रेस छोड़ने के कारण बताते हुए कहा कांग्रेस के नेताओ ने एक सोची-समझी षड्यंत्र के तहत राहुल और उसकी टीम को फेल करने की कोशिश की। उन्होंने बताया इसी कारण से उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया था। अशोक तवर का एक नई पार्टी बनाने का प्रयास उनके हिसाब से अच्छा हो सकता है और हम कामना करते हैं कि वह कामयाब हो। परंतु राजनीतिक पार्टी बनाना और चलाना सरल बात नहीं है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल, भजनलाल और उनके पुत्र कुलदीप बिश्नोई आदि भी अपनी पार्टी बना कर प्रदेश में सत्ता वापसी करने का प्रयास कर चुके हैं। परंतु इसमें सफल नहीं हुए अभी हाल ही में इनेलो पार्टी सबसे पुरानी पार्टियों में से एक मानी जाती है। परंतु वह भी संघर्ष करते हुए नजर आ रही है। इनेलो पार्टी में सिर्फ एक ही विधायक बना है औऱ वो भी खुद अभय सिंह चौटाला। इसलिए अशोक तंवर ने नई पार्टी बनाने का जो सपना सोचा है उसको बड़े ध्यान से और धैर्य पूर्वक सोच विचार करके ही पूरा करना चाहिये। वैसे तो विधानसभा चुनाव लगभग 5 वर्ष के बाद ही होने हैं। परंतु इन 5 वर्षों में अशोक तवर क्या ऐसी मजबूत पार्टी खड़ा कर पाएंगे कि जिससे वह सरकार बना सके। कहीं ऐसा ना हो कि उनका स्वपन भी बंसीलाल और भजनलाल व उनके पुत्र कुलदीप जैसा साबित ना हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...