गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

न्यायपालिका को कमजोर करना दुर्भाग्यपूर्ण

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर न्यायपालिका को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस मुरलीधर का स्थानांतरण कर न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की यह कोशिश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोगों का न्यायपालिका पर इतना विश्वास है और न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की सरकार की कोशिश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि जस्टिस एस मुरलीधर का ट्रांसफर कर केंद्र सरकार क्या संदेश देना चाहती है, जिन्होंने दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस की निष्क्रियता और भाजपा के नेताओं के भड़काऊ भाषणों पर पुलिस के कार्रवाई करने में असफल रहने पर नाराजगी जताई थी। उल्लेखनीय है कि जस्टिस मुरलीधर ने दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई में दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी। उनका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...