गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

नयना देवी न्यास के व्यवस्थापक की मौत

 नैनीताल। सरोवरनगरी नैनीताल की आराध्य देवी माता नयना के मंदिर की व्यवस्थाएं संभालने वाले श्री मां नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी व कोषाध्यक्ष जेपी साह का बृहस्पतिवार शाम असामयिक निधन हो गया है। मंदिर ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 84 वर्षीय साह ने शाम करीब चार बजे अपने कैलाखान स्थित आवास पर हृदयाघात होने के बाद अंतिम सांस ली। स्वर्गीय साह राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रहे थे तथा उनकी उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी प्रमुख भूमिका रही थी। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके आवास से प्रारंभ होगी। स्वर्गीय साह अपने पीछे एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे 1984 में श्री मां नैना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट स्थापना से ही न्यास में विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े हुए थे, तथा धार्मिक परंपराओं के काफी जानकार थे। उनके बड़े भाई विश्वंभर नाथ साह ‘सखा दाज्यू’ भी कर्मचारी नेता एवं रंगकर्मी एवं शिल्पी हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-185, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. मंगलवार, अप्रैल 23, 2024 3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्...