सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

नगर के भ्रष्टाचार ने खत्म किया विश्वास

नगर पालिका ने 26 लाख की मट्टी व इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई



सचिन बिसौरिया


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़े नगर पालिका लोनी नगर पालिका जो क्षेत्रफल के हिसाब से प्रदेश में नंबर वन है। वही भ्रष्टाचार में भी नंबर वन बनती चली जा रही है। यह पहला मौका नहीं है जब लोनी नगर पालिका के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप में उंगलियां उठ रही है। इससे पहले भी लोनी नगर पालिका कई बार भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों में बनी रहरही।


आपको बता दें कि लोनी नगर पालिका के लाल बाग कॉलोनी में एक पार्क के सुंदरीकरण को लेकर 26.17 लाख रुपए की लागत का खर्चा पार्क के सौंदर्यकरण में दिखाया गया है। जिसका कार्य अब से 1 साल पहले शुरू होकर खत्म भी हो गया है। कागजों में लेकिन मौके पर मना करने पर पार्क में सिर्फ और सिर्फ 26 लाख की मट्टी व इंटरलॉकिंग ही दिखाई दे रही है। इससे अलग कोई भी विकास कार्य पार्क में दिखाई नहीं दे रहा है जबकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह उनके लिए अब यह पार्क सिरदर्द बन गया है। यहां रात के समय में असामाजिक तत्व आकर शराब पीते हैं मोहल्ले वालों से लड़ाई करते हैं पार्क में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है अंधेरा छाया रहता है। सौंदर्य करण के नाम पर केवल ही हां कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...