गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

महिंद्र सिंह धोनी ने शुरू की जैविक खेती

रांची। क्रिकेट मैदान के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब जैविक खेती करना शुरू कर दिया है। क्रिकेटर धोनी अब लोगों को किसान की भूमिका में दिख रहे हैं। लोग उम्मीद भी कर रहे है कि खेती में भी धोनी का जलवा कायम रहेगा।


पपीते और तरबूज की खेती
धोनी रांची के रातू के सैंबो में जैविक खेती की ट्रेनिंग लेने के बाद तरबूज और पपीते भी लगाए हैं।  खुद इसकी जानकारी वीडियो शेयर कर के दी है। धोनी ने लिखा कि रांची में 20 दिनों में तरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है। इसको लेकर काफी उत्सुक हूं।


सबसे अधिक टैक्स भी दिया
धोनी पिछले कई दिनों से रांची में ही हैं। बताया जा रहा है कि धोनी की रूची खेती में भी है। वह फुर्सत में खेती करना चाहते हैं। वह खुद अपने घरों के पौधे की भी देख रेख करते हैं। दो दिन पहले ही धोनी व्यक्तिगत तौर पर सबसे अधिक झारखंड में टैक्स देने के मामले नंबर वन बने हैं। जम्मू-कश्मीर जाकर भारतीय सेना में सेवा भी दे रहे हैं। यही नहीं धोनी अपने कार और बाइक प्रेम को लेकर भी फेमस हैं। बाइक और कारों को खुद वह देखरेख करते हैं और मौका मिलते ही ड्राइव पर निकल जाते हैं।


मनीष कुमार


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...