मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

जनता से झूठे वायदे करती है भाजपा

नई दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा ने रामलीला मैदान दुर्गा पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वही दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आदर्श शास्त्री को लेकर लोगों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बात रखी। कांग्रेस उम्मीदवार आदर्श शास्त्री के प्रचार करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा,'जब मैं लोलीपोप पॉलिटिक्स की बात करता हूं, तो याद रखना आदर्श शास्त्री के व्यक्तित्व की बौखलाहट से अच्छे-अच्छे लोग बौखलाएंगे, तरह-तरह के वादे करेंगे। जहां नदियां नहीं होंगी वहां भी पुल बनाने के वादे करेंगे।'  


बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बार हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे मजबूत पार्टी माना। वहीं रविवार शाम गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे प्रचार के दौरान भी बिहारी बाबू ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को समर्थन देने की अपील की। वहीं संगम विहार क्षेत्र से प्रत्याशी पूनम आजाद को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों के बीच अपनी बात रखी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...