शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

जानलेवा हमला, महिला का पैर कटा

भाजपा ने  विधानसभा बीकापुर के सभी मण्डलों के पदाधिकारियों को किया घोषणा


अयोध्या। बीकापुर विधानसभा के सभी मण्डलों के पदाधिकारियों की घोषणा क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रवासी अजीत सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने की। इसमें रानी बाजार मण्डल के अध्यक्ष पर कमलेशकुमार सिंह, उपाध्यक्ष पर अमरनाथ वर्मा, पवन कुमारी, सरदार सिंह, राजेश कुमार, राहुल पाण्डेय, राजाराम वर्मा, महामंत्री विनय कुमार पाण्डेय, महामंत्री मंशाराम वर्मा, मण्डल मंत्री रामसागर चौहान, बृजकिशोर पाण्डेय, श्रीमती सोनी, राममूरत शर्मा, विपिन कुमार सिंह, सच्चिदानंद, कोषाध्यक्ष पर हरीशंकर गुप्ता के नाम की घोषणा की गयी है।
       इसके साथ में भरतकुंड मसौधा मण्डल में अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष पर रामकेदार पाण्डेय, सत्यप्रकाश, सुनील सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, किरन निषाद, बबिता सिंह, महामंत्री पद पर प्रेम मौर्या, धर्मराज वर्मा, मण्डल मंत्री पद पर जोखू निषाद, कुसुम मौर्या, रामतेज, अंजली साहू, राधा देवी, रमाकान्त दूबे, कोषाध्यक्ष बृजमोहन साहू सोहावल पश्चिम से मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार गौड़, उपाध्यक्ष पर रक्षाराम तिवारी, राजीव कुमार सिंह, रामधीरज राय, एतवारा, चन्द्रावती मौर्या, कमल कुमारी, महामंत्री पद पर सुरेन्द्र सिंह, राम सहाय यादव, मण्डल मंत्री जनार्दन सिंह, हरी कुमार पाण्डेय, रामकरन, रणबहादुर सिंह, विजय वती, सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष पर परशुराम वर्मा, बीकापुर मण्डल से अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना, उपाध्यक्ष अर्जुन पाण्डेय, अनिल उपाध्याय, राजकुमार वर्मा, राम प्रताप सिंह, दुर्गावती पाण्डेय, अरुण सिंह, महामंत्री पर पंकज कुमार श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, मंत्री पर संतोष पाण्डेय, मनोज यादव, अरुण निषाद, सवित्री देवी, रोहित मौर्य, सबीना रानी, कोषाध्यक्ष पर सौरभ जायसवाल, सोहावल पूर्वी से मण्डल अध्यक्ष अरुण तिवारी, उपाध्यक्ष पर सुरेन्द्र कोरी, अजीत सिंह, शिवसागर पाण्डेय, सीमा सिंह, राजवंश पासी, करुणापति मिश्रा मण्डल महामंत्री पदपर जगदम्बा प्रसाद मिश्रा, धमेन्द्र सिंह, मण्डल मंत्री पद पर हृदयराम यादव, तिलकराज सिंह, राम सिंह रावत, गोविन्द मिश्रा, सूर्यनारायन गुप्ता, देवेश सिंह, कोषाध्यक्ष पर पंकज मिश्रा के नामों की घोषणा की गयी है। 61 सदस्यीय कार्यकारिणी में शेष कार्यसमिति के सदस्य रखे गये है।


महिला का एक पैर काट के क‍िया अलग, पति-बेटी पर भी जानलेवा हमला


गोंडा में दबंगों का कहर


गोंडा।भंभुआ में पुरानी रंजिश में दबंगों ने विपक्षी के घर पर धावा बोल दिया। धारदार हथियार से गृहस्वामी की पत्नी का पैर काट दिया। बचाने दौड़े पति व बेटी पर भी जानलेवा हमला किया। घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की है। पुल‍िस ने मुकदमा दर्ज कर ल‍िया है। आरोप‍ित की ग‍िरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। ह्रदयव‍िदारक इस घटना की फोटो इतनी व‍िभत्‍स है क‍ि हम उसे पब्‍ल‍िश नहीं कर सकते हैं। 
      उक्त क्षेत्र अंतर्गत मुंडेरवा के मजरा शुकुल पुरवा निवासी प्रेमलाल के घर पर गत बुधवार की रात घटना हुई। धारदार हथियारों से लैस पांच-छह लोगों ने गृहस्वामी की पत्नी मीना देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने मह‍िला का एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग कर द‍िया। शरीर के अन्य भागों पर भी गंभीर चोटें आईं हैं। पत्नी को बचाने दौड़े प्रेमलाल व पुत्री रजनी पर भी हमलावर टूट पड़े। इससे यह दोनों भी घायल हो गए। गुहार सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
     मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मीना देवी को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ व प्रेमलाल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। रजनी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रेमलाल की तहरीर पर माता बदल मिश्र, इनकी पत्नी रानी, पुत्र विवेक एवं पुत्री मीरा के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई।


अयोध्या। बीकापुर विकासखंड तारुन एवं बीकापुर के एन आर एल एम का लक्ष्य पूरा ना होने पर संबंधित सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी l
उक्त बात की चेतावनी आज दोनों ब्लॉकों के कर्मचारियों की विकासखंड बीकापुर के सभाकक्ष में हुई। संयुक्त बैठक में खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि दोनों विकास खंडों में NRLM की प्रगति काफी खराब है वित्तीय वर्ष समाप्ति में 50 दिन भी अवशेष नहीं है अभी तक समूह गठन, आर एफ एवं सीसीएल का लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति नहीं हो पाई है यदि 20 फरवरी तक दिए गए लक्ष्य की  पूर्ति नहीं होती है तो माह फरवरी का वेतन रोक दिया जाएगा तथा फरवरी के अंतिम तक भी ना पूरा होने पर संबंधित सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।


संयुक्त बैठक में समीक्षा के दौरान मनरेगा के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं चल रहा था वहां के सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए खंड विकास अधिकारी श्री त्रिपाठी ने सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य चलते रहने एवं कम से कम 50 श्रमिक लगे रहने के निर्देश दिए। दोनों ब्लाकों की संयुक्त बैठक में राज्य वित्त एवं 14वां वित्त के तहत  कराए गए कार्यों की पत्रावली विकासखंड पर अविलंब जमा करने के निर्देश के साथ श्रम विभाग से कराए जाने वाले सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, बाबासाहेब आंबेडकर प्रोत्साहन योजना, गोवंश आश्रय , की समीक्षा किया।
बैठक में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्री प्रसाद वर्मा, हरिशंकर मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय तिवारी, रविंद्र नाथ पांडे, जे ई आर ई डी सचिन पटेल ने भी अपने अपने विभाग की समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार दुबे, प्रतिभा, संतोष कुमार मौर्य, अवनीश शुक्ला, शुभम शुक्ला, अंजू वर्मा ,अभिमन्यु , अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश वर्मा, सहित दोनों ब्लॉकों के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बीकापुर कस्बा चौरे बाजार  में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा चौरे बाजार के शाखा प्रबंधक संदीप सिंह द्वारा किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र में बैंक के खाता धारकों के लिए लोन बीमा इंश्योरेंस, नगद जमा और नगद निकासी, आधार लिंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नये खाते खुलवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। आसानी के साथ लेन देन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर बैंक कर्मी सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...