शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

हूटिंग झेलने को तैयार स्मिथ और वॉर्नर

साउथ अफ्रीका में दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार स्मिथ और वॉर्नर


मनोज सिंह ठाकुर 


सिडनी। गेंद से छेडख़ानी मामले के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका में खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके लिए थोड़ा सम्मान दिखाएंगे। दो साल पहले दोनों ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका में खेला था। उस समय केप टाउन टेस्ट में ही गेंद से छेडख़ानी मामले में दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। दोनों ने वापसी के बाद शानदार खेल दिखाया है। वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया, जबकि स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्व कप और एशेज सीरीज में दोनों को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी थी। अब साउथ अफ्रीका में भी ऐसा ही नजारा मिलने की संभावना है। वॉर्नर ने सिडनी रेडियो टूजीबी से कहा, मुझे उतना फर्क नहीं पड़ता। मैं मैदान पर उतरकर रन बनाने और ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए खेलूंगा। उन्होंने कहा, इंग्लैंड में हमने उसका सामना किया। उम्मीद है कि हमारे लिए थोड़ा सम्मान दिखाया जाएगा। वॉर्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे दोनों टीमों में शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...