शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

गिरिराज को 'राष्ट्रीय अध्यक्ष' का सम्मन

नई दिल्ली। बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह को इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन जारी किया गया है। हाल ही में कई विवादित बयान देने वाले गिरिराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में दिए गए विवादित बयानों को लेकर गिरिराज सिंह को समन जारी किया। बता दें कि दिल्ली चुनाव के वक्त गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहाथा कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजल करना होगा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सीएए के समर्थन कार्यक्रम में एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मत्स्य और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे यहीं से निकलते हैं।गिरिराज सिंह ने कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े-बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, ये सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...