शनिवार, 29 फ़रवरी 2020

एएसआई का सिर चीर के निकली गोली

एएसआई की एके- 47 से चली गोली सिर के पार, छत चीर कर निकली, मौके पर ही मौत


चंडीगढ़। पार्क में शुक्रवार की सुबह पीसीआर में तैनात एएसआई की एके-47 से चली गोली से उसकी मौत हो गई। एएसआई की ठोड़ी के नीचे से गोली सिर को चीरते हुए छत पारकर निकल गई। गोली गलती से चली या एएसआई ने खुद चलाई, इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान बैंक कालोनी निवासी एएसआई परमवीर सैनी के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। 
घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 11 के करीब की है। मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक पार्क में गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और मोहल्ले के लोग डरते-डरते पार्क पहुंचे। पार्क में सैर करने वालों के लिए बनाए विश्राम स्थल पर एएसआई की खून से सनी लाश पड़ी थी। पास में ही उसकी एके-47 राइफल गिरी पड़ी थी। एएसआई के साथ पंजाब होमगार्ड जवान केवल कृष्ण भी था। सहकर्मी और लोगों ने थाना नंबर दो की पुलिस को इस बारे सूचित किया। गोली कैसे चली और किसने चलाई, इसके बारे कोई नहीं बता पाया। 


सूचना पाकर मौके पर एसपी (हेडक्वार्टर) पीएस विर्क, एसएचओ दविंद्र प्रकाश समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा उसके साथ ड्यूटी दे रहे होमगार्ड जवान के बयान भी दर्ज किए। होमगार्ड केवल कृष्ण का कहना है कि वह गश्त पर था।


एएसआई परमवीर सैनी और उसने चाय पी और पार्क में आ गए। थोड़ी देर बाद वह उठकर टहलने निकला तो उसी समय फायर की आवाज आई। उसने लौट कर देखा तो एएसआई खून से लथपथ पड़ा था। होमगार्ड जवान ने बताया कि एएसआई ने उससे कोई ऐसी बात नहीं की, जिससे कि वह परेशान लगा हो। 
परमवीर सैनी ने आत्महत्या की है या फिर धोखे से गोली चली, यह अभी तक नहीं बताया जा सकता। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।- एसपी, हेडक्वार्टर, पीएस विर्क।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...