शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

दुनिया को तबाह करने वाला ब्रीफकेस

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे के लिए भारत आएंगे। इसी कड़ी में उनके सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दौरे के मद्देनजर ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। अहमदाबाद, आगरा से लेकर दिल्ली तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा अभेद होगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर आएंगे तब उनके साथ न सिर्फ उनकी सुरक्षा टीम होगी, बल्कि एक 'न्यूक्लियर फुटबॉल' भी होगा।
दरअसल, अमेरिकी राष्‍ट्रपति हमेशा अपने साथ 'न्यूक्लियर फुटबॉल' रखते हैं। इस फुटबॉल की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पल भर में दुनिया को तबाह कर सकता है। इस न्यूक्लियर फुटबॉल को सीक्रेट ब्रीफकेस भी कहा जाता है, जिसे उनके सुरक्षा में लगे टॉप जवान हाथ में लिए रहते हैं। अन्य जवान के हाथ में हथियारों से लैस एक ब्रीफकेस भी होता है ताकि जब भी कोई यह न्यूक्लियर फुटबॉल छीनने की कोशिश करे तो उससे बचाया जा सके। परमाणु हमले के लिए सीक्रेट कोड और अलार्म से लैस इस ब्रीफकेस को न्यूक्लियर फुटबॉल के नाम से जाना जाता है। हालांकि, यह असल वाला फुटबॉल नहीं होता। काले रंग का यह टॉप सीक्रेट ब्रीफकेस दुनिया का सबसे शक्तिशाली ब्रीफकेस माना जाता है। इसे अमेरिका के राष्ट्रपति अपने पास हमेशा रखते हैं, जिसमें संचार उपकरण होते हैं जो उन्हें परमाणु हमले की इजाजत देता है। 1962 के बाद से अमेरिका के हर राष्ट्रपति के साथ यह न्यूक्लियर फुटबॉल साथ होता है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति के पास हमेशा परमाणु युद्ध के विकल्प मौजद रहें। कभी-कभी अमेरिकी राष्ट्रपति अपने हाथ में भी लेकर रखते हैं तो कभी उनके साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मी। न्यूक्लियर फुटबॉल तीन हैं। एक राष्ट्रपति के साथ होता है, एक उपराष्ट्रपति के साथ और एक व्हाइट हाउस में सुरक्षित रखा जाता है। न्यूक्लियर फुटबॉल कहने जाने वाले इस ब्रीफकेस के भीतर एक छोटा सा एंटिना लगा संचार उपकरण होता है जो सैटेलाइट फोन से हमेशा जुड़ा होता है। इसके जरिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति दुनिया के किसी भी कोने से तुरंत बात कर सकते हैं और गाइड कर सकते हैं। इसमें 75 पेज की एक किताब भी होती है, जो राष्ट्रपति को परमाणु हमले से संबंधित सारे विकल्पों से सूचित करता है। इतना ही नहीं, इस किताब में इस बात की भी जानकारी है कि परमाणु हमले के वक्त राष्ट्रपति को कहां छिपाया जा सकता है। यानी इस किताब में अमेरिका के परमाणु हमले की पूरी योजना और टारगेट की पूरी जानकारी होती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...