शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

दो बच्चों सहित गर्भवती महिला की हत्या

मोतीहारी। चकिया थाने के हरपुर किशुनी गांव में गर्भवती महिला व उसके दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार रात नौ बजे की है। तीनों के शव घर के कमरा के फर्श पर पड़ा है। कान से खून निकल रहा है।  एसपी नवीन चन्द्र झा का कहना है कि घटनास्थल पर मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतकों में रूकसार खातून (35), पुत्र नसीम 6 व पुत्री शाबाना (7) शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वहां सगे संबंधी व गांव के लोग पहुंच चुके हैं। रुकसार खातून का भाई अनवर आलम का कहना है कि उसके बहनोई सउदी अरब में रहते हैं। पांच माह पहले वहां गए थे। बहनोई ने फोन किया कि रुकसाना से पांच बजे शाम को बात हुई है। फिर सवा सात बजे रात केे बाद सम्पर्क नहीं हो रहा है।


बहनोई के कहने पर वह हरपुर किशुनी गांव में गया तो देखा कि बहन के घर का मेन गेट बाहर से बंद है। वह गांव के लोगों को बुलाया और ग्रामीणों के सहयोग से घर के पिछले दिवाल को फांद कर अंदर गया। जहां कमरे का दरवाजा खुला था व फर्श पर  तीनों का शव पड़ा हुआ था। महिला के सिर पर जख्म है। वहीं बच्चों की गला दबा हत्या की आशंका जतायी जा रही है। फर्श पर खून बिखरा पड़ा है। साथ में मृतका की मां जरीना खातून भी थी। उसके बाद सभी चीखने चिल्लाने  लगे। गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।


मृतका की मां जरीना खातून का कहना है कि पहले वे लोग गंगा सिरसिया गांव में रहते थे। इधर पांच वर्षो से हरपुर गांव में अपना मकान बनाया। उस मकान में पत्नी व बच्चे रहते थे। पति सउदी अरब में काम करता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...