रविवार, 2 फ़रवरी 2020

भाजपा की उदारता का दंश झेलती जनता

अश्वनी उपाध्याय 


गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद लोनी का बुरा हाल है। जागरूक लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। लेकिन भ्रष्ट नेता और अधिकारियों के कारण जनता की आवाज दब कर रह जाती है। आखिर जनता की समस्याओं के प्रति इस उदारता का क्या कारण है।


समाज सेवक आरपी पांडेय के अनुसार लोनी में कोई भी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला नहीं बोल रही है। जमीनी स्तर पर विरोध की आवाज बुलंद नहीं हो पा रही है। जनप्रतिनिधि अपनी मर्जी से कार्य कर रहे है। जनता की समस्याओं को दरकिनार कर  अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए उल-जलूल कार्य किए जा रहे हैं। जनता के विरोध को सड़क पर आने में आवाज बुलंद होने में आखिर कितना समय लगेगा? जनता मूक-बघिर बनकर इन समस्याओं के बीच जीवन यापन करती रहेगी। ऐसे कई सवाल स्थानीय लोगों के जेहन में हैं। विरोध है, लेकिन विरोध का प्रारूप उभर कर नहीं आ रहा है।
 डीएलएफ के जनता हंड्रेड परसेंट BJP सपोर्टर है।फिर भी विकास जीरो है। सीवर के पानी में लोग चलने को मजबूर है। पार्कों में डाला गया सीवर का पानी 'प्लाटों में जमा हो रहा है  जिसको चढ़ने के बाद बदबू देनेेेे लगने के बाद हटाया जााता हैै। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, भाजपा के कर्ता-धर्ता सब मौन, जनता जनार्दन भी मौन, आखिर कब तक?
सपा-बसपा, कांग्रेस आदि कोई भी पार्टियां लोनी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा रही हैं। लानत है ऐसी राजनीतिक पार्टियों पर। आप सभी से निवेदन है कि अब किसी भी पार्टी को वोट ना दें। आपके जनहित को मुद्दों को लेकर कोई भी पार्टी अग्रसर नहीं है। विपक्ष का रोल कोई नहीं कर रहा है। अगर अब भाजपा ने विकास नहीं किया तो कभी नहीं कर सकती। बीजेपी विकास करना चाहती ही नहीं। अब कौन-सा पद चाहिए इनको जोकि विकास करेंगे। है कोई बहाना इनके पास, है कोई इनसे पूछने वाला ?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...