सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

भाग रहा आतंकी मूसा एयरपोर्ट से अरेस्ट

भारत छोड़ पाकिस्तान भाग रहा आतंकी मूसा एयरपोर्ट से गिरफ्तार


मनोज सिंह ठाकुर    


मुंबई। मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले की जांच में भारतीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आतंकी मुनाफ हलारी मूसा को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मुनाफ हलारी को गुजरात एंटी टेरेरिज्म स्च्ॉड ने गिरफ्तार किया है। वो पाकिस्तान के पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुनाफ हलारी 1993 में जावेरी बाज़ार में ब्लास्ट मामले में आरोपी था। जांच एजेंसियों को लंबे समय से इसकी तलाश थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक मुनाफ हलारी महाराष्ट्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के लिए इसने तीन स्कूटर दिए थे। एक स्कूटर से जावेरी बाज़ार में ब्लास्ट करवाया गया था, जबकि दो स्कूटर मुंबई के नैगम क्रॉस रोड और दादर में मिले थे। 
बता दें कि साल 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिर्फ दो घंटे के भीतर अलग-अलग जगह 12 धमाके हुए थे। इन धमाकों में करीब 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अनगिनत लोग घायल हुए थे। मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को पहले ही फांसी दी जा चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...