शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

आज कुंभ मेले का पहला शाही स्नान

ऋषिकेश। वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ मेले के दौरान एक शाही स्नान ऋषिकेश में भी करने की मांग नगर निगम और संतों ने रखी थी। जिस पर शासन ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
       इस संबंध में नगर निगम की मेयर अनीता ममगाई ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। बताया कि 16 फरवरी 2021 को ऋषिकेश में शाही स्नान कराने की स्वीकृति शासन की ओर से दी गई है। इस संबंध में अब जल्दी ही साधु संतों से वार्ता कर शाही स्नान की तैयारियों को परवान चढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इस संबंध में अपार मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने नगर निगम को पत्र जारी कर व्यवस्थाएं बनाने के लिए भी निर्देशित किया है। बताया नगर निगम शाही स्नान को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। हर संभव व्यवस्थाओं को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इसी के साथ एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि शाही स्नान में अतिक्रमण को भी रोड़ा बनने नहीं दिया जाएगा। निगम समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटा रहा है। इसी कड़ी में शाही स्नान को लेकर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें अतिक्रमण को साफ कर साधु-संतों के लिए पैदल चलने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। बताया इतिहास में पहली बार ऋषिकेश में शाही स्नान किया जाएगा। जिससे ऋषिकेश का नाम अब पूरी दुनिया में और बेहतर तरीके से पहचाना जाएगा। पत्रकार वार्ता में संत समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, महंत अखिलेश भारती,मंहत धर्मदास, मंहत हरि दास,मंहत धर्मानंद गिरी,मंहत नित्यानंद गिरी,मंहत रामेश्वर गिरी,मंहत कृषणानंद,मंहत नित्यानंद पुरी, पार्षद राजेश दिवाकर, पार्षद विजेंद्र मोघा, पार्षद मनीष मनवाल, जिला मंत्री पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...