बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

328 दिन बाद अंतरिक्ष से लौटेगी क्रिस्टीना

नई दिल्ली। अमेरिकी की क्रिस्टीना कोच ने अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला है। क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष से 328 दिनों तक रहने के बाद गुरुवार को धरती पर आएगी। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं रही हैं।
अमेरिकी एजेंसी नासा ने कहा कि इस मिशन से वैज्ञानिकों को भविष्य के चंद्र एवं मंगल मिशनों के लिए महत्वपूर्ण डाटा मिले हैं। सुश्री कोच के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री लूका परमितानो और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी गुरुवार को धरती पर वापस लौटेंगे। उन्होंने बताया कि सुश्री कोच का पहला अंतरिक्ष मिशन था। अपने पहले ही मिशन में वह लगातार सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में स्कॉट केली के बाद दूसरे स्थान पर पहुँच गयी हैं जो 340 दिन तक लगातार अंतरिक्ष में रहे थे। अंतरिक्ष में 328 दिन के अपने प्रवास के दौरान सुश्री कोच ने धरती के 5,248 चक्कर लगाते हुए 13.9 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की है। यह 291 बार चांद पर पहुंचकर वापस आने जितनी दूरी है। उन्होंने छह अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर चहलकदमी की और इस दौरान खुले अंतरिक्ष में 42 घंटे 15 मिनट बिताए। अपने अंतिम स्पेसवॉक में वह जेसिका मीर के साथ बाहर निकली थीं। इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी स्पेसवॉक में पूरी तरह महिलाओं का दल अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर गया हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...