गुरुवार, 30 जनवरी 2020

'उपनयन संस्कार' कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर। श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा बसंतपंचमी के दिन नि:शुल्क उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के 100 से अधिक बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। इस दौरान सभी बटुकों ने भिक्षा मांगी। गुरु के आदर्शों और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। ट्रस्ट की ओर से परिजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी। बटुक संस्कार में इस्तेमाल की जाने वाली सभी तरह की पूजन सामग्री ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई। आचार्य ने उपनयन संस्कार के बारे में बताते हुए ब्रह्मचर्य का महत्व बताया और गायत्री मंत्र के साथ ही दीक्षा दी। आचार्य पं रितेशानंद ने बताया कि सभी संस्कारों से उपनयन संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होता है। इससे जीवन में अनुशासन आता है और धर्म की शिक्षा भी मिलती है। जनेऊ धारण करना व इसके नियमों पर चलना प्रत्येक ब्राह्यण का नैतिक कर्तव्य है। उपनयन संस्कार के दौरान बटुकों की तेल-हल्दी की रस्म के साथ ही मंडप पूजन की विधि की गई।  


यामिनी दुबे


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...