शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

तिरंगा यात्रा में सभी का सहयोग आवश्यक

तिरंगा यात्रा में सभी की भागीदारी आवश्यकःपतविंदर सिंह


प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र. क्षेत्रीय मंत्री सरदार पतविंदर सिंह ने तिरंगी पगड़ी पहन कर नैनी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस को नागरिक संशोधन कानून के पक्ष में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने. हस्ताक्षर अभियान. बैठकों के माध्यम से सामाजिक संगठनों के साथ ही आमजन से संपर्क भी कियाl 
सरदार पतविंदर सिंह ने घर-घर हस्ताक्षर कराते हुए नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैं हूं  (सीएए )समर्थक और भारत माता की जय जैसे स्लोगन लिखकर साथ चलेंl सरदार पतविंदर सिंह ने बूथ स्तर पर आम लोगों के घरों तक पहुंच कर संपर्क करते हुए नागरिक संशोधन कानून के बारे में विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ को उजागर करते रहे  संवाद संपर्क को गति देते हुए हस्ताक्षर अभियान और मिस कॉल करने पर भी लोगों से आग्रह किया साथ ही तिरंगा यात्रा में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी होनी चाहिएl जन जागरूकता में दीपक भाटिया, रंजीत, रोहित सिंह, रितेश, हरमन सिंह ,दलजीत कौर, विकास अरोरा, इश्तियाक अहमद आदि रहे।


बृजेश केसरवानी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...