शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

थान सेवा में 4 लाख लोगों ने किया भोजन

हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीचों जहां मरीजों और उनके परिजनों का जमावड़ा लगा रहता है एसे में थाल सेवा करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। ऐसा ही एक कार्य हल्द्वानी के कुछ सदस्य मिलकर कर रहें, एसे पुण्य कार्य में लोग उनके साथ भी कुछ लोग और भी सेवा कर जाते है। इसके साथ ही शहर के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रही थाल सेवा में अब तक 4 लाख भोजन थाली पूर्ण हो गयी है, यानि 4 लाख लोगों ने अब तक भोजन कर चुके है, थाल सेवा में 5 रूपए प्रति प्लेट में लोग यहां खाना खा सकतें है, 4 लाख भोजन थाली पूर्ण होने पर कुमाऊं के डीआई जगत राम जोशी ने इस पावन कार्य में थालसेवा की साथ ही नाइरिया के थालसेवक गौरव दुग्गल, यूएसए के अंकुर सिंह, सु ज्योति खेरा, विनोद मेहरा की तरफ से सौ से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को गर्म कम्बल वितरित किये गए। नैनीताल विधायक संजीव आर्य, शक्तिफार्म पालिका अध्यक्ष अजय जायसवाल ने भी थालसेवा करने का अवसर प्राप्त किया, साथ ही आलोक मल्होत्रा परिवार की तरफ से सेवा सहयोग मिला 1067 लोगों को भोजन प्राप्त हुआ, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के पास थाल सेवा दिन में 12 से 2 बजे तक चलती है। थाल सेवा में अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, उमंग वासुदेवा, राव बग्गा, गिरीश गुप्ता, गिरीश मेलकानी, संजय बग्गा, हरित कपूर, प्रवीण मित्तल, रक्षित वर्मा, अतुल वर्मा, सर्यू प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...