बुधवार, 1 जनवरी 2020

स्वच्छता में पिछड़े भाजपा शासित नगर

नई दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण में भाजपा शासित नगर पालिका परिषद पिछली बार की तुलना में इस बार छः प्रतिशत नीचे पहुँच गयी है। पिछली बार रैंकिंग 134वें स्थान पर थी जो इस वर्ष उतरकर 140वें स्थान पर पहुँच गयी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद परिषद का परफॉर्मेंस बहुत ही पूअर रहा है।


स्वच्छता सर्वेक्षण की वेब साईट पर प्रसारित जानकारी के अनुसार सिवनी की भाजपा शासित नगर पालिका परिषद को वर्ष 2017 में हुए सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर 163वां स्थान प्राप्त हुआ था। इसके बाद नवनीत पाण्डेय के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी का प्रभार सम्हालने के उपरांत सिवनी में साफ सफाई की स्थिति में सुधार परिलक्षित हुआ था। वर्ष 2018 में नगर पालिका परिषद की नेशनल रैंकिंग 134 एवं राज्य स्तरीय रैंकिंग 27 थी। 24 वार्ड वाली नगर पालिका परिषद सिवनी की वर्ष 2011 में हुई जनगणना के हिसाब से कुल आबादी 01 लाख 02 हजार 343 थी। 


इस वर्ष देश के कुल 425 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में सिवनी जिले को 140वां स्थान मिला है। इसके अलावा प्रदेश के 32 शहरों में सिवनी का नंबर 25वां है। इस तरह देखा जाये तो राष्ट्रीय स्तर पर इस साल सिवनी छः पायदान नीचे और राज्य स्तर पर दो पायदान ऊपर आया है। इस साल शहर के 329 लोगों से फीडबेक लिया गया है। सिवनी शहर को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा सिवनी शहर की रैंकिंग टू स्टार दी गयी है।


इस सर्वेक्षण में अरबन लोकल बाडीज (यूएलबी) परफॉर्मेंस पाँच हजार अंकों में से 2636.1, राज्य स्तर पर औसत 2240.6 एवं राष्ट्रीय स्तर पर औसत पर 1846 रहा है। इसके अलावा सीधे – सीधे निरीक्षण (डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन) में 1250 अंकों में से यूएलबी स्कोर 866, राज्य स्रत पर 830.62 एवं राष्ट्रीय स्तर पर यह 675 पाया गया है।


नागरिकों से लिये गये फीडबैक में निर्धारित 1250 अंकों में से यूएलबी स्कोर 888.36, राज्य स्तर पर इसका औसत 847.01 एवं राष्ट्रीय स्तर पर औसत 780 अंकों का आया है। काम के आधार पर (सर्विस लेवल परफॉर्मेंस) आंकलन में 1250 अंकों में सिवनी का यूएलबी स्कोर 431.75, प्रदेश स्तर पर औसत 255.49 एवं राष्ट्रीय स्तर पर महज़ 182 आया है। सर्टिफिकेशन के लिये निर्धारित 1250 अंकों में सिवनी का यूएलबी स्कोर 450, राज्य स्तर पर औसत 307.47 एवं राष्ट्रीय स्तर पर औसत 208 आया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...